लोकसभा चुनाव में कांग्रेस दिल्ली में अकेले लड़ने का प्लान बना रही है.लेकिन पार्टी के एक धड़े का मानना है कि बीजेपी को हराना मुश्किल काम होगा, अगर कांग्रेस बीजेपी को हराना चाहती है तो उसे आप के साथ गठबंधन करने की जरूरत है.हालांकि पार्टी की दिल्ली इकाई फिलहाल गठबंधन नहीं करने के रुख पर कायम है.
सूत्रों के अनुसार आप की तरफ से गठबंधन के लिए बात चल रही है और जल्द ही इसपार फैसला भी आ सकता है.
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, तालमेल के लिए आप लगातार संपर्क कर रही है और कांग्रेस के भीतर एक धड़ा है जो मानता है कि गठबंधन का विकल्प खुला रहना चाहिए. हमारा मकसद बीजेपी को पराजित करने का है.
वहीँ दूसरी तरफ कांग्रस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको का कहना है किपार्टी सभी सात सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है और उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया जारी है.
आपको बता दें कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने शुक्रवार को तीनों कार्यकारी अध्यक्षों के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने पार्टी के पुराने रुख को दोहराते हुए कहा कि आप के साथ गठबंधन नहीं होगा. शिला इससे पहले भी यह बात कह चुकी हैं कि कांग्रेस दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी. वहीँ अरविंद केजरीवाल कई मौकों पर खुलकर कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात कह चुके हैं.