India vs Australia : दूसरे T-20 में जीत के इरादे से उतरेगी ‘विराट सेना’

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों के टी- 20 सीरीज का दूसरा यानी अंतिम मुकाबला आज खेला जायेगा. यह रोमांचक मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है. मैच शाम सात बजे से शुरू होगा.टॉस 6.30 बजे किया जाएगा.ऑस्ट्रेलिया की टीम इस सीरीज में 1-0 से बढ़त हाशिल कर रखी है. ऐसे में सीरीज को बचाने के लिए टीम इंडिया को यह मैच हर हाल में जीतना होगा.

विशाखापत्तनम में खेले गए पहले टी-20 में मेजबान टीम ने इंडिया को हरा दिया था. भारत ने एम. चिन्नास्वामी की पिच पर पिछला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच फरवरी 2017 में खेला गया था, जिसमें भारत ने 202/6 रन बनाने के बाद इंग्लैंड को 75 रनों से हराया था. इस मैदान पर टी-20 इंटरनेशनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया पहली बार भिड़ेंगे.

बता दें कि भारत 2008 के बाद से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोई भी टी-20 सीरीज नहीं हारा है. उसके बाद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी-20 सीरीज खेलीं. इनमें से उसने दो जीतीं और तीन ड्रॉ कराईं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *