जैसे ही भारत ने पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों के भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने की खबरों के बारे में बताया, अफवाहें सोशल मीडिया पर सीमा के दोनों ओर से उड़ने लगी. भारतीय वायु सेना की बालाकोट में कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के लड़ाकू विमान भारतीय सीमा में घुसे. जिसमे यह दावा किया है कि पाकिस्तानी विमानों ने दो लड़ाकू विमान गिराए. जिसमें से के विमान बडगाम में गिरा है तो दूसरा विमान पाक अधिकृत कश्मीर में गिरा. वहीं, पाकिस्तानी चैनल फर्जी मिग विमान के क्रैश होने की तस्वीरें दिखा रहे हैं.
जिन तस्वीरों का पाकिस्तान दावा कर रहा है वो तस्वीरें 2016 में जोधपुर में क्रैश हुए मिग विमान की है.
उस वक्त जोधपुर के कुडी भगतानी में भारतीय वायुसेना का मिग 27 विमान क्रैश होकर रिहायशी इलाके में गिर गया था. इस हादसे में विमान में सवार दोनों पायलट सकुशल बच गए थे. लेकिन पाकिस्तान इस तस्वीर को पीओके में क्रैश हुए मिग विमान की तस्वीरें बता रहा है. जो पूरी तरह झूठ है.
इसके साथ साथ पाकिस्तान एक और तस्वीर दिखा रहा है जो उड़ीसा में हुए 2018 के विग विमान के क्रेश की है.
इतना ही नहीं जिन पायलट के पकड़े जाने की खबर मीडिया चला रहा है वो भी बेंगलुरु में क्रैश हुए सूर्य किरण विमान के पायलट की है.