मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आज इडी ने वाड्रा से पांचवीं बार किया पूछताछ

रॉबर्ट वाड्रा लंदन में अवैध संपत्ती खरीदने को लेकर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप झेल रहे हैं. इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को फिर से पूछताछ किया जिसमें अधिकारियों का कहना है कि एजेंसी मामले में जांच का सामना कर रहे अन्य आरोपियों के बयानों और दस्तावेजों के साथ वाड्रा से पूछताछ कर रही है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं. आपको बता दें, पिछले पूछताछ में वाड्रा की सेहत ठीक न होने की वजह से उनका बयान दर्ज नहीं हो पाया था.

इडी इस मामले में पहले भी चार बार पूछताछ कर चुकी है. इस महीने की शुरूआत में चार दिनों के भीतर वाड्रा से ईडी अधिकारियों ने 26 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी. दिल्ली की एक अदालत ने वाड्रा से कहा था कि वह ईडी की जांच में सहयोग करे. वाड्रा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय का मामला लंदन में संपत्ति की खरीद में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों से जुड़ा हुआ है.

एजेंसी ने अदालत को बताया था कि उसे लंदन में वाड्रा के विभिन्न नई संपत्तियों की जानकारी मिली है. इनमें दो मकान शामिल हैं, एक की कीमत 50 लाख पाउंड और दूसरे की कीमत 40 लाख पाउंड है. इसके अलावा उनके छह फ्लैट और अन्य संपत्तियां हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *