पाकिस्तान जंग की शुरुआत करने में नहीं लगा, पर हमसे न टकराना – पाकिस्तानी सेना

पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान ने भारत को जवाब दिया है. एक प्रेस कान्फ्रेंस में पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के डीजी मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा है कि हम जंग की तैयारी नहीं कर रहे है. भारत हमें जंग की धमकी दे रहा है. पाकिस्तान जंग की शुरुआत करने में नहीं लगा है लेकिन अगर दूसरी तरफ से युद्ध थोपा जाता है तो हम इसका माकूल जवाब देंगे.

Major General Asif Ghafoor, DG ISPR, Pakistan Army: There are two senior Pakistan army officials under military custody on the charges of espionage. Army Chief has ordered their court martial. It is in process. Both are individual cases, there is no link between the two cases. pic.twitter.com/sMnGUKixNg
ANI (@ANI) February 22, 2019

गफूर ने कहा, ऐसा कैसे हो सकता है कि एलओसी पार करके कोई वहां (पुलवामा) पहुंच जाए जहां उनके सुरक्षा बल मौजूद हैं. अगर ऐसा हुआ तो उनकी फोर्स वहां 70 साल से है. फिर तो उन्हें अपने फोर्स से सवाल पूछना चाहिए. उन्होंने इतना पैसा बर्बाद किया है. जिस गाड़ी से हमला हुआ वह पाकिस्तान से नहीं गई. जिसने हमला किया वह वहीं का लड़का है, वह 2007 में गिरफ्तार हुआ था.

डीजी गफूर ने कहा कि हम बहुत मुश्किल से यहां पहुंचे हैं. हमने अफ्रग़ानिस्तान में अल क़ायदा के खिलाफ कामयाबी हासिल करने में मदद की. हमारे पीएम ने भारत को वो ऑफर दिया है जो पहले कभी किसी ने नहीं दी. इससे पहले ऐसा नहीं हुआ. पाकिस्तान जब भी चर्चा के लिए कहता था तो भारत कहता था कि पहले आतंकवाद पर बात होगी. हमारे प्रधानमंत्री ने कहा कि हां, इस पर बात होगी.

आपको बता दें पुलवामा हमले के पञ्च दिन बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने इमरान खान ने प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा था कि अगर भारत हमला करता है तो पाकिस्तान भी जवाब देने से पीछे नहीं हटेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *