मुंबई के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर नेएकबड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल इंदौर के एमराल्ड हाई स्कूल ग्राउंड पर सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था. जिसमें 24 साल के श्रेयस अय्यर ने टी-20 में सबसे बड़ी पारी (147 रन) खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.
श्रेयस अय्यर ने 55 गेंदों का सामना करते हुए 147 रन बनाए, जिसमे 15 छक्के और 7 चौके शामिल थे. उन्होंने तीसरे विकेट के लिए सूर्यकुमार यादव (33 गेंदों में 63 रन ) के साथ 213 रनों की जोरदार भागीदारी की. और इसी के साथ मुंबई की टीम ने सिक्किम के खिलाफ 258/4 रन बनाए. वहीं इस लक्ष्य को पीछा करने उत्तरी सिक्किम की टीम 104/7 रन ही बना पाई और मुंबई ने 154 रनों से मैच जीत लिया.
बता दें कि श्रेयस अय्यर से पहले यह रिकॉर्ड ऋषव पंत के नाम था जिन्होंने 10 मई 2018 को फिरोजशाह कोटला में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 63 गेंदों में 128 रनों की नाबाद पारी खेली थी.