पाकिस्तान का हुक्का-पानी बंद होने से हमें संतोष नहीं है :राजनाथ सिंह

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पुलवामा हमले को लेकर लादेन के तर्ज पर एक्शन लेने का संकेत देते हुए कहा है कि पाकिस्तान का हुक्का-पानी बंद होने से हमें संतोष नहीं है, अभी यह सिर्फ शुरुआत है. उन्होंने कहा कि अमेरिका को लादेन पर कार्रवाई करने में ढाई साल लग लगे थे लेकिन हमें इतना वक्त नहीं लगेगा.

उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलवामा हमले के बाद जिस प्रधानमंत्री ने हमारे शहीद जवानों के प्रति श्रद्धांजलि तक अर्पित न की हो, वह आतंकवाद पर भारत के साथ क्या बातचीत करेगा, अब बातचीत का वक्त निकल चुका है.उन्होंने पुलवामा हमले में जांच का जिक्र कर हुए कहा कि NIA इस हमले की जांच कर रही है औऱ हमें बगैर जांच के कोई बयान नहीं देना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *