जवानों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, श्रीनगर आने-जाने के लिए मिलेगी हवाई सुविधा

नई दिल्ली: पुलवामा आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है. अब जम्मू कश्मीर में तैनात सभी जवानों को हवाई सुविधा मिलेगी. ये फैसला गुरुवार से ही लागू कर दिया गया है. हालांकि इस आदेश के बारे में बुधवार देर शाम ही सुरक्षा बलों के प्रमुखों को जानकारी दे दीगईथी.

बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा में सुरक्षाबलों का एक बड़ा काफिला सड़क के रास्ते जम्मू से श्रीनगर जा रहा था. इसी का फायदा उठाते हुए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ने सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाया था. उसी को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है.

40 जवान हुए थे शहीद

ये आदेश असम रायफल्स, बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और एनएसजी समेत सभी जवानों पर लागू होगा. यानी जो भी जवान अपनी ड्यूटी से लौट रहा हो, उसका ट्रांसफर हुआ हो या फिर घर से लौट रहा हो, सभी जवानों को जम्मू बेस कैंप या नई दिल्ली से श्रीनगर हवाई रास्ते से ही भेजा जाएगा. इतना ही नहीं अगर कोई जवान श्रीनगर से लौट रहा है तो भी उसे हवाई सुविधा मिलेगी. 78 वाहनों में करीब 2500 जवान जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे, उसी दौरान जब काफिला पुलवामा में पहुंचा तो जैश के लोकल आतंकी आदिल अहमद डार ने अपनी विस्फोटक से भरी गाड़ी को जवानों के काफिले में घुसा दिया था, जिसकी वजह से धमाका हुआ और 40 जवान शहीद हो गए थे.

किन जवानों को मिलेगा फायदा

दिल्ली से श्रीनगर, श्रीनगर से दिल्ली, जम्मू से श्रीनगर, श्रीनगर से दिल्ली रूट पर सभी जवानों को फायदा

करीब 7 लाख 80 हजार जवानों को इस फैसले का सीधा लाभ मिलेगा

इनमें कॉन्स्टेबल, हेड कॉन्स्टेबल, अस्सिटेंट सब इन्सपेक्टर को भी मिलेगा लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *