लोकसभा चुनाव को लेकर बुआ-बबुआ के बीच हुआ सीटों का बंटवारा

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर सपा और बसपा के बीच सीटों का बंंटवाराहो गया है.जिसमें यह तय किया गया है कि सपा 37 और बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं,आरएलडी तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जानकारी के अनुसार, आरएलडी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आने वाले की मथुरा, मुजफ्फरनगर और बागपत सीट से चुनाव लड़ेगी. आपको बता दें, कि एक दिन पहले ही आरएलडी नेसीटों को लेकर अपना रुख साफ कर दिया था. आरएलडी के पार्टी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन के साथ है. बताते चलें, कि मुजफ्फरनगर से अजीत सिंह और बागपत से जयंत चौधरी चुनाव लड़ना चाहते हैं.

सपा चाहती है कि मथुरा से आरएलडी के टिकट पर सपा के किसी नेता को लड़ाया जाए. इसपर आरएलडी के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा था कि मसला सीटों का नहीं है बल्कि, विश्वास का है. सवाल रिश्तों का है और दोनों बहुत मजबूत है. बता दें, कि पिछले साल हुए कैराना उपचुनाव में आरएलडी और समाजवादी पार्टी बीजेपी के खिलाफ साथ आए थे और उसका नतीजा भी बेहतर निकला था.

वहीं अमेठी और रायबरेली सेसपा-बसपा गठबंधनसे कोई उम्मीदवार नहीं उतरेगा. सपा के 37 सीटों में कैराना, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, मैनपुरी, फिरोजाबाद, बदायूं, बरेली, लखनऊ, इटावा, इलाहाबाद, कौशाम्बी, फूलपुर, फैजाबाद, गोण्डा, गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी और मिर्जापुर शामिल हैं. बसपा जिन सीटों पर चुनाव लडे़गी, उनमें सहारनपुर, बिजनौर, अलीगढ़, आगरा, फतेहपुर सीकरी, सीतापुर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, बस्ती, जौनपुर, भदोही और देवरिया आदि शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *