भोजपुरी, पंजाबी, और हरियाणवी सिनेमा में तहलका मचा देने वाली सपना चौधरी इन दिनों हरियाणवी गाने की शूटिंग कर रही हैं जिसका एक वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सपना पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के साथ ठुमके लगाती नजर आ रही हैं. सपना चौधरी का यह वीडियो पीटीसी नेटवर्क के इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया है जो खूब सुर्खियां बटोर रही है.
सपना इस वीडियो में ग्रीन सूट में कमाल की दिख रही हैं. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. इस वीडियो में सपना चौधरी और दलेर मेहंदी हरियाणवी ड्रेस में कहर ढ़ा रहे हैं आपको बता दें, हाल ही में सपना ने बॉलीवुड में भी दोस्ती के साइड इफेक्ट्सनामक फिल्म से डेब्यू किया. जो कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा करिश्मा नहीं कर पाई थी. हालांकि, इस फिल्म का गाना यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया पर खूब देखा गया.