यूपी के कानपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर एक महिला वकील की बेटी की घर के अंदर लाश से हड़कंप मच गया. हालांकि पोलिस को जैसे इस घटना के बारे में पता चला उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंची. और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यह घटना कानपुर के नौबस्ता थाना इलाके में घटी.
जानकारी के मुताबिक यहां पर पदमा गुप्ता नाम की एक महिला अधिवक्ता अपनी बेटी स्नेह गुप्ता के साथ रहती थी. ख़बरों कि माने तो स्नेह सोमवार को अपने घर में अकेली थी. उनकी मां पदमा हर रोज की तरह वह दिन भी कोर्ट गई थीं. इस बीच साम के समय कोरियर लेकर एक मोहित नामक लड़का अपने साथी के साथ वहां पहुंचा. उसने दरवाजा देर तक खटखटाया. लेकिन स्नेह ने दरवाजा नहीं खोला.
जिसके बाद कोरियर वाले ने पदमा के पड़ोसियों से पूछा की क्या इस घर में कोई नहीं रहता है. जिसके बाद उसके पड़ोसियों ने इस बात की जानकारी पदमा को दीं. और बताया कि स्नेह दरवाजा नहीं खोल रही है.वहींपदमा ने अपने किसी रिश्तेदार को फोन करके घरपर जाने को कहा उसने जब दरबाजा खोला देखा कि स्नेह गुप्ता घर अंदर लहूलुहान हालत में पड़ी थी. जानकारी दी और स्नेह को अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. डाक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया.
वहीं इस घटना को लेकर पुलिस को लग रहा है कि इस हत्या की वारदात के पीछे किसी जानकार का हाथ हो सकता है. फिलहाल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की छानबीन की जा रही है.