UP: केरल में ब्लास्ट के बाद यूपी में अलर्ट, पुलिस के लिए जारी दिशा-निर्देश

Kerala Bomb Blast: केरल में रविवार सुबह एक के बाद एक तीन बम धमाके हुए। बम धमाकों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब 30 स ज्यादा लोग घायल हो गए। बता दें कि बम धमाके कलामासेरी में एक कन्वेंशन सेंटर में हुए। बम धमाकों के बाद प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने सरकारी डॉक्टरों से अपील की है कि वह ड्यूटी पर लौटे।

मौके पर पहुंची NIA

इसके अलावा केरल के उद्योग मंत्री पी. राजीव ने कहा कि विस्फोट स्थल की घेराबंदी कर दी गई, पुलिस और अग्निशमन दल को राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया है। इन बम धमाकों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी। केंद्र एनआईए के साथ एनएसजी (NSG) की टीम भी मौके पर मौजूद है। देश के गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के सीएम पिनाराई विजयन से बातचीत की है।

यूपी में अलर्ट जारी

केरल में बम धमाकों के बाद यूपी में अलर्ट जारी कर दिया गया है। यूपी एटीएस और समस्त जिलों की पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के साथ संदिग्धों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही इस्राइल-फिलिस्तीन से जुड़े हर विरोध प्रदर्शन पर पैनी नजर रखने को कहा गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में इजरायल और फिलिस्तीन युद्ध से जुड़े हर कार्यक्रम पर नजर रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों के साथ-साथ वर्चुअल जुड़ने वालों की भी पूरी जानकारी जुटाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *