संतोष कुमार सिंह
नयी दिल्ली: अपने तीन दिवसिय दौर पर बिहार पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ साउथ बिहार के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंची। यहां गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वह सड़क मार्ग से बोधगया स्थित विश्व धरोहर और महाबोधि मंदिर का दर्शन किया। इस दौरान वो ई-रिक्शा से भगवान बुद्ध के दर्शन के लिए पहुंची थीं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करीब आधे घंटे तक बोधगया में रुकने के बाद पंचानपुर स्थित दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए रवाना हुई। जहां उन्होंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ साउथ बिहार के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुई और यूनिवर्सिटी में उन्होंने अलग-अगल संकाय में टॉप किए स्टूडेंट्स को सम्मानित किया।
इस दौरान सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम दिखाई दिये। बोधगया से लेकर गया शहर के रास्ते से होते हुए पंचानपुर स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ साउथ बिहार तक जो भी रूट है, वहां बैरिकेडिंग की गई थी और उनके कारकेड मूवमेंट के मद्देनजर इन सभी रास्तों पर आवाजाही बंद दिखाई दी।।
मुख्यमंत्री ने दी विदाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय बिहार दौरे के क्रम में विशेष विमान से आज पटना से गया के लिए रवाना हुई। इसके पहले राष्ट्रपति को पटना हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्रिमंडल के सदस्यगण, मेयर पटना नगर निगम सीता साहू, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आरएस भट्टी, अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय डॉ. एस० सिद्धार्थ, आयुक्त, पटना प्रमण्डल कुमार रवि, पुलिस महानिरीक्षक, पटना रेंज राकेश कुमार राठी, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने उन्हें विदाई दी तथा उनके सुखद यात्रा की कामना की।