Mahua Moitra: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को जोरदार झटका लगा है। सांसद के वकील ने उनका बीच में साथ छोड़ दिया। वकील का कहना है कि यह उनते हितों का टकराव है। दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट में आज मानहानि मामले को लेकर सुनवाई हुई।
सांसद मोइत्रा के वकील ने हटाए कदम पीछे
सुनवाई के दौरान टीएमसी सांसद का पक्ष ही पलट गया। सांसद के वकील ने हितों का टकराव की बात कहकर इस मामले से अपने कदम पीछे हटा लिए। इस झटके के बाद सांसद मोइत्रा का अगला कदम क्या होगा इस पर बात करते हैं।
बता दें कि, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने टीएमसी महुआ मोइत्रा के खिलाफ पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाया था। जिसके बाद महुआ ने इन आरोपों के जवाब में दुबे के खिलाफ मानहानि का केस कर दिया था। इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई की गई।
यह मामला हितों का टकराव- जय अनंत देहद्राई
लेकिन महुआ के वकील ने खुद को इस केस से अलग कर लिया। महुआ के वकील ने कहा कि इस मामले में हितों का टकराव है। अब इस केस की आगे मैं कोई भी पैरवी नहीं करूंगा। बता दें कि वकील सांसद महुआ मोइत्रा के मित्र और सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहद्राई महुआ के निजी मित्र रह चुके हैं।
इतना ही महुआ के वकील गोपाल शंकरनारायण ने देहद्राई को कॉल करके मामला वापस लेने को कहाहै। जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है। इस पर जज ने कहा कि अगर ऐसा सच है तो इस मामले की पैरवी शंकरनारायण नहीं कर सकता है। इसके बाद गोपाल शंकरनारायण ने अपने आप को इस मामले से अलग कर लिया।