Haryana Amit Shah: देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को रोहतक जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने धार्मिक कार्यक्रम को संबोधित किया। कहा कि एशियन गेम्स में भारत ने पहली बार 100 से ज्यादा मेडल जीते हैं। हरियाणा के खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में बेजोड़ खेल दिखाया। साल 2014 के बाद से भारत ने खेल के क्षेत्र में शानदार पहचान बनाई है।
दुनिया देख रही भारत का दम- शाह
देश के पीएम नरेन्द्र मोदी ने हर जगह प्रतिभाशाली एथलीट्स की खोज की और उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था की। खेलो इंडिया गेमचेंजर साबित हुआ। भारत अब दुनियाभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है। ओलंपिक के बाद एशियन गेम्स इसका ताजा उदाहरण है।
बता दें कि, अमित शाह हरियाणा के रोहतक में बाबा मस्तनाथ मठ में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां अमित शाह ने अलवर से बीजेपी सांसद और मठ प्रमुख महंत बालक नाथ को विधायक बनाने की बात कही। शाह ने कहा कि वह अभी तक सांसद थे, अब विधायक बनने जा रहे हैं। पंडाल में मौजूद संतों ने बालक नाथ को राजस्थान का CM बनाने की मांग उठाई।
आशा वर्करों ने किया हंगामा
हालांकि, इस दौरान आशा वर्करों ने उनसे मिलने की मांग की लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें मिलने नहीं दिया गया। जिसके बाद आशा वकरों ने जमकर हंगामा काटा। इसके साथ ही प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों की पुलिस की बीच तीख झड़प भी हुई। बाद में पुलिस ने महिला पुलिस की मदद से प्रदर्शनकारियों को बस में बैठाकर शहर से बाहर ले गई ताकि केंद्रीय मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में किसी तरह का अवरोध न हो सके।