ODI WC 2023: अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा का तूफान, गेल को पीछे छोड़ बनाया महारिकॉर्ड

ODI WC 2023:दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का कहर देखने को मिला है। अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 84 गेंदों में 131 रनों की पारी खेली। रोहित ने अपनी इस पारी में 16 चौके और 5 छक्के लगाए। इस दौरान रोहित शर्मा विश्वकप में 7 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए।

सचिन को छोड़ा पीछे

बुधवार को रोहित शर्मा ने भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर (6) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। साथ ही रोहित वर्ल्ड कप में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए। रोहित और डेविड वॉर्नर ने बराबर 19 पारियों में हजार रन बनाए हैं।

गेल का रिकॉर्ड तोड़ा

इसके अलावा रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में भी बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया। रोहित शर्मा अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। रोहित शर्मा ने जैसे ही चार छक्के लगाए तो इंटरनेशनल क्रिकेट में 555 छक्के पूरे कर लिए। छक्के लगाने के मामले में उन्होंने विंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। मौजूदा समय के महान बल्लेबाज इस रिकॉर्ड से मीलों दूर हैं।

वनडे में ओवरऑल सबसे ज्यादा शतक

49 – सचिन तेंदुलकर

47 – विराट कोहली

31 – रोहित शर्मा

30 – रिकी पोंटिंग

28 – सनथ जयसूर्या

सभी प्रारूपों में सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय छक्के

रोहित शर्मा (भारत) – 554छक्के*

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 553छक्के

शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) – 476छक्के

ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) – 398छक्के

मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड)- 383छक्के

एमएस धोनी (भारत) – 359छक्के

सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) – 352छक्के

इयोन मोर्गन (इंग्लैंड) – 346छक्के

एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) – 328छक्के

जोस बटलर – 312 छक्के*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *