ED: बॉलीवुड पर सट्टेबाजी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कसा है। ईडी ने अभिनेता रणबीर कपूर, टाइगर श्रॉप और सनी लियोनी समेत 15 स्टार्स को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। अभिनेता रणबीर कपूर को 6 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा गया है। बॉलीवुड सितारों को महादेव सट्टेबाजी ऐप को लेकर तलब किया गया है।
दूर तक फैला सट्टेबाजी का ऐप
जांच में ईडी ने पाया कि महादेव सट्टेबाजी ऐप का जाल दूर तक फैला है। सट्टेबाजी का यह मामला छत्तीसगढ़ के कुछ राजनेताओं, पुलिस अधिकारियों और राजनेताओं के साथियों से जुड़ा है। इस सट्टेबाजी ऐप का टर्नओवर करीब 20,000 करोड़ रुपए है। जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने कई सितारों के घर पर समन भिजवाया।
इन सितारों को भेजा समन
मामले में ईडी ने आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, अली असगर, विशाल ददलानी, टाइगर श्रॉफ, नेगा कक्कड़, भारती सिंह, एली अवराम, सनी लियोनी, भाग्यश्री, पल्कित सम्राट, कीर्ति खरबंदा, नुसरत भरूचा और कृष्णा अभिषेक को समन भिजवाया है।
गौरतलब है कि महादेव गेमिंग-बेटिंग नाम की एक ऑनलाइन ऐप है। जिसका प्रमोटर सौरभ चंद्राकर है। सौरभ की शादी फरवरी में संयुक्त अरब अमीरात में हुई थी। इस शादी में 200 करोड़ से ज्यादा का खर्च किया गया था। अब शादी की एक वीडियो ईडी के हाथ लगी है जिसके बाद शादी में पहुंचे सभी स्टार्स को ईडी ने पूछताछ के लिए तलब किया है।
ईडी मार चुकी हैं छापे
बीते दिनों ईडी ने कार्रवाई करते हुए मुंबई, भोपाल और कोलकाता के उन हवाला ऑपरेटरों के यहां छापे मारे थे। जिन ऑपरेटरों ने इस शादी के इवेंट के लिए रकम मुंबई की इवेंट फर्म को भेजी थी। यहां से सिंगर नेहा कक्कड़, सुखविंदर सिंह, अभिनेता भारती सिंह और भाग्यश्री को परफॉर्म करने के लिए पैमेंट किया गया था।