Gadar-2 box office collection : तारा सिंह का जादू बरकरार, फिल्म की छप्परफाड़ कमाई जारी

शुभम रावत-

मुंबई:सनी देओल की गदर 2 का जादू सिनेमाघरों में जारी है। तीसरे सप्ताह भी फिल्म गजब का प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म का क्रेज दर्शकों के सर पर चढ़कर बोल रहा है। गदर-2 की बॉक्स ऑफिस पर बम्पर कमाई जारी है।

सर चढ़कर बोल रहा गदर-2 का क्रेज

गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है। साल 2001 में आई फिल्म गदर एक प्रेम कथा की सीक्वल गदर 2 ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में गदर मचा दिया। ओपनिंग डे से अब तक इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक बड़ी संख्या में सिनेमाघर पहुंच रहे हैं।

सनी के डायलॉग पर बज रही तालियां

तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म को वैसा ही रिस्पॉंस मिल रहा है जैसा कि इसके पहले पार्ट को मिला था। सनी देओल के एक्शन पर जमकर तालिया और सीटियां बज रही हैं। तार सिंह अपने बेटे को लेने के लिए पाकिस्तान जाता है, जिसमें दमदार डायलॉग्स की भरमार है। अनिल शर्मा निर्देशित इस फिल्म के संवाद को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस पर बम्पर कमाई जारी

रिपोर्ट्स के अनुसार, गदर 2 नेपहले हफ्ते गदर 2 ने 284.63 करोड़ की कमाई की थी, जिसके बाद 8वें दिन 20.5 करोड़, 9वें दिन 31.0 करोड़, 10वें दिन 38.9 करोड़, 11वें दिन 13.50 करोड़ और 12वें दिन 12.10 करोड़ की कमाई की थी।

वहीं 13वें दिन बुधवार को 10.40 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का कलेक्शन 411.10 करोड़ हो पहुंच गया था।अब तीसरे हफ्ते में के 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं।

425.80 करोड़ का कलेक्शन

रिपोर्ट के मुताबिक गदर 2 ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को 6.70 करोड़ का कारोबार किया है।इसी के साथ गदर 2 की 15 दिनों की कुल कमाई अब 425.80 करोड़ रुपये हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *