Haryana News: मॉनसून सत्र से पहले बीजेपी विधायक दल की होगी बैठक, विपक्ष के सवालों का जवाब देने की रणनीति पर होगी चर्चा

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र (monsoon session of the assembly) कल यानी 25 अगस्त से शुरू हो रहा है। मानसून सत्र से पहले सुरक्षा मानकों को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की गई है, जिसके लिए बीजेपी ने आज विधायक दल की बैठक (BJP legislature party meeting) बुलाई है। चूंकि सत्र के दौरान विपक्ष की तरफ से कई बड़े सवाल किए जा सकते हैं, ऐसे मेंइस बैठक का मुख्य उद्देश्य है विपक्ष के सवालों का जवाब देने की रणनीति पर चर्चा करना।

मॉनसून सत्र को लेकर शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि हरियाणा सरकार विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।जो भी सवाल किया जाएगा सरकार उन सवालों का पूरी जिम्मेदारी से जवाब देगी। बता दें कि इस सत्र में नूंह हिंसा का मामला उठने की अधिक संभावना है। इसके साथ ही इस साल बाढ़ के कारण हुए नुकसान का मामला भी उठ सकता है। इसके अलावा भी अन्य कई सारे ऐसे मुद्दे हैं जिसपर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।

विपक्ष द्वारा सभी संभावित सवालों को लेकर कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि विपक्ष का सवालनूंह हिंसा से जुड़ा हो या किसी अन्य मुद्दे को लेकर हो, सरकार के पास हर सवाल का जवाब तैयार होगा।बता दें कि भाजपा विधायक दल की बैठक आजशाम 5:00 बजे होगी। इस बैठक में विपक्ष द्वारा पूछे जाने वाले सवालों को लेकर मंथन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *