Haryana Weather: सुबह से हो रही झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे, 27 अगस्त तक के लिए अलर्ट जारी

चंडीगढ़:पिछले करीब 20 दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली है। दिल्ली एनसीआर में आज सुबह से ही बारिश होने के कारण मौसम सुहाना हो गया है। वहीं हरियाणा के भी कई क्षेत्रों में भी आज झमाझम बारिश देखी गई जिससे उमस भरी गर्मी का तांडव झेल रहे लोगों को राहत तो मिली ही है। इसके साथ ही सूखे के कारण अपनी फसल खोने का डर झेल रहे किसानों के चेहरे पर खुशी छा गई।

बता दें कि राजधानी चंडीगढ़ और पंचकूला में बारिश की वजह से सड़कों पर पानी जमा हो गया। सुबह 5 से बारिश का दौर जारी है। वहीं अचानक हुए मौसम में बदलाव से कुरुक्षेत्र में भी जोरदार बारिश शुरू हुई। इसके अलावा करनाल, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली, गुरुग्राम, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों में भी बारिश हुई है। इस बारिश से धान उत्पादक किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। क्योंकि कई दिनों से बारिश न होने से किसानों में चिंता बनी हुई थी और गर्मी का असर धान की फसल पर पड़ने लगा था।

दरअसल, मौसम विभाग ने 23 यानी आज से लेकर 27 अगस्त तक हरियाणा के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनालसमेत अन्य कुछ जिले शामिल हैं। विभाग ने बताया कि इन पांच दिनों के दौरान उत्तरी तथा दक्षिण–पश्चिमी जिलों में कहीं- कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *