UP Cabinet का बड़ा फैसला, 25 लाख युवाओं को दिए जाएंगे स्मार्टफोन

UP Yogi Adityanath: यूपी की योगी सरकार ने युवाओं का हाइटेक बनाने के निर्णय लिया है। इसके तहत युवाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे। 25 लाख युवाओं को स्मार्टफोन देने के लिए 3600 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यह योजना पांच साल के लिए लागू होगी। शासन के इस फैसले को कैबिनेट ने अनुमोदन कर दिया है।

योगी सरकार युवाओं को स्मार्टफोन निशुल्क देगीं। ये स्मार्टफोन स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, कौशल विकास के अलावा विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लाभार्थी युवाओं को दिए जाएंगे। इसकी सहायता से छात्र अपने पाठ्यक्रम को आसानी से पूरा कर सकेंगे। पाठ्यक्रम को पूरा करने के बाद स्मार्टफोन करियर बनाने में मददगार साबित होगा।

सरकार का कहना है कि इस योजना के अंतर्गत युवाओं को सशक्त किया जाएगा। इनकी खरीद के लिए वित्त वर्ष 23-24 में 3600 करोड़ रुपए के बजट का प्रस्ताव मंजूर हो गया। इससे केन्द्र सरकार पर कोई व्यय भार नहीं पड़ेगा। इस संबंध में आईटी कंपनी इन्फोसिस प्रदेश के युवाओं को डिजिटल सशक्तिकरण और स्किल डेवलपमेंट के उद्देश्य से कारपोरेट सोशल एक्टिविटी के अंतर्गत स्प्रिंगबोर्ड प्लेटफार्म प्रदेश सरकार को निशुल्क दे रही है। इसमें छात्र छात्राओं के भविष्य को सुधारने वाले 3900 कोर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *