मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत और उनके अलग हो चुके पति आदिल दुर्रानी अपने चल रहे झगड़े से सुर्खियां बटोर रहे हैं। कुछ महीने पहले अभिनेत्री ने अपने पति पर शारीरिक उत्पीड़न और धोखाधड़ी का आरोप लगाया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि अब आदिल जमानत पर बाहर है। बाहर आने के बाद ही आदिल ने राखी पर एक गंभीर आरोप लगाया है।
दरअसल, आदिल खान दुर्रानी ने राखी पर आरोप लगाया कि राखी सावंत ने उनका शोषण किया है। एक पोडकास्ट को दिए इंटरव्यू में आदिल ने ये भी आरोप लगाया कि राखी सांवत ने ड्रग्स ने नशे में उनका एक न्यूड वीडियो बनाया जिसके बाद उन्हें ब्लैकमेल भी किया। राखी की मां के बारे में बात करते हुए आदिल ने बताया कि राखी अपनी मां के कैंसर के नाम पर लोगों से लाखों रुपए वसूलती थी।
आदिल ने राखी पर ब्लैकमेलिंग का भी आरोप लगाया और कहा कि उसने मेरा न्यूड वीडियो बनाया और कहा कि मेरा और आदिल का बच्चा गिर गया। इतना ही नहीं आदिल ने राखी पर और भी कई सारे संगीन आरोप लगाए। इस दौरान उसने राखी की प्रेगनेंसी पर सवाल उठाते हुए कहा कि राखी प्रेग्नेंट नहीं हो सकतीं क्योंकि मेडिकल समस्याओं के कारण उनका गर्भाशय हटा दिया गया था।
आदिल के इस आरोप पर राखी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने डॉक्टर से इस बात की पुष्टि करवाती हैं कि वह अभी भी मां बन सकती हैं। वीडियो में राखी के डॉक्टर ने पुष्टि की कि अभिनेत्री को बच्चा हो सकता है क्योंकि उन्होंने पहले ही अपने अंडे फ्रीज कर दिए हैं। डॉक्टर के मुताबिक, राखी के फाइब्रॉएड को हटाया गया था, न कि उसके गर्भाशय को।
View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)