शुभम रावत-
नई दिल्ली:एशिया कप के लिए बीसीसीआई ने 17 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में स्टार स्पिनर यजुवेंद्र चहल को शामिल नहीं किया गया है। चहल ने इस पर निराशा व्यक्त की थी। अब उनकी पत्नी धनश्री वर्मा ने रिएक्ट किया है।
चहल को नहीं दी गई टीम में जगह
30 अगस्त से 17 सितंबर तक खेले जाने वाले एशिया कप के लिएचीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर नेभारतीय टीम का चयन किया है। रोहित शर्मा के ही हाथों में टीम की कमान सौंपी गई है। वहीं हार्दिक पांड्या को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।एशिया कप के लिए चुनी गई टीम में 3 मुख्य स्पिन गेंदबाजरवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को जगह दी गई है। वहीं लेग ब्रेक स्पिन गेंदबाज यजुवेंद्र चहल को एक बार फिर बड़े टूर्मनामेंट में नजरअंदाज किया गया है।
यूसी हुए निराश
टीम में शामिल ना किए जाने पर यजुवेंद्र चहल काफी निराश नजर आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी निराशा व्यक्त की।चहल ने टीम इंडिया में चयन ना होने के बाद ट्विटर पर एक बादलों के पीछे छिपे सूरज की इमोजी के साथ एक तीर के निशान जोड़ते हुए अपनी चमक को बिखेरते हुए सूरज को दिखाया था।अब उनकी पत्नी धनश्री वर्मा ने भी यूसी को भारतीय टीम में जगह ना दिए जाने पर रिएक्ट किया है।
धनश्री ने शेयर कीक्रिप्टिक स्टोरी
धनश्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट में एक क्रिप्टिक स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने क्रिटिक से सवाल पूछते लिखा अब मैंने गंभीरता से इस पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। क्या अत्यधिक विनम्र और इंट्रोवर्ट होना आपकी ग्रोथ के लिए नुकसानदायक है? या हम सभी को जीवन में आगे बढ़ने के लिए एक्सट्रोवर्ट और स्ट्रीट स्मार्ट बनना होगा।बता दें युजवेंद्र चहल को इस साल सिर्फ 2 वनडे मैचों में खेलने का मौका मिला है, जिसमें उन्होंने 3 विकेट लिए हैं।
एशिया कप के लिए टीम इंडिया:रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या,रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव , ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा।