Sachin Tendulkar: दुनियाभर में सचिन तेंदुलकर का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। क्रिकेट जगत की इस शख्सियत को घर-घर में जाना जाता है। भारत ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी सचिन को बहुत प्यार मिलता है। ऐसी शख्सियत के साथ हर कोई जुड़ना चाहता है। भारत के चुनाव आयोग ने भी ऐसा किया है। चुनाव आयोग ने सचिन तेंदुलकर को अपने साथ जोड़ लिया है।
EC ने सचिन को बनाया नेशनल आइकॉन
भारत के चुनाव आयोग ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने सचिन तेंदुलकर को अपना नेशनल आइकॉन बनाया है। पूर्व क्रिकेटर की दुनियाभर में जैसी छवि रही है इससे बेहतर विकल्प चुनाव आयोग के लिए कोई और हो नहीं सकता था। पूरी दुनिया में सचिन की छवि बेदागदार रही है।
बेदागदार रही सचिन की छवि
जानकारी के लिए बता दे कि सचिन तेंदुलकर का करियर 24 साल लंबा रहा है। इतने लंबे करियर में खुद की अच्छी छवि को लगातार बरकरार रख पाना आसान नहीं होता है। लेकिन सचिन तेंदुलकर ने ऐसा करके दिखाया है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी सचिन की शानदार छवि कायम है।