All Squad for Asia Cup 2023: पाकिस्तान समेत सभी देश कर चुके हैं टीम का ऐलान, BCCI इस दिन कर सकता है टीम की घोषणा

शुभम रावत-

नई दिल्ली: एशिया कप की मेजबानी की अटकलें खत्म होने के बाद 30 अगस्त से टूर्नामेंट का आगाज होना है। इस बार एशिया कप में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत,पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल और अफगानिस्तान।

एशिया कप की मेजबानी इस बार पाकिस्तान को मिली थी, लेकिन बीसीसीआई ने सुरक्षा कारणों के चलते टीम इंडिया को वहां भेजने से इंकार कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के बीच लंबे समय तक विवाद हुआ। पाकिस्तान ने भी इसी साल भारत की सरजमीं पर होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलने से मना कर दिया था। काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार हाईब्रिड तरीके से एशिया कप के आयोजन पर बात बनी।

एशिया कप का काउंटडाउन शुरू

अब एशिया के आगाज के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है। 13 दिनों के बाद टूर्नामेंट स्टार्ट हो जाएगा।टूर्नामेंट में भाग ले रही सभी 6 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है।एशिया कप के तहत फाइनल समेत इन 6 टीमों के बीच कुल 13 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट इस बार वनडे फॉर्मेट में हाइब्रिड मॉडल के आधार पर खेला जाएगा। इसमें से 4 मैच पाकिस्तान और फाइनल समेत बाकी 9 मैच श्रीलंका में होंगे।

एशिया कप में दोनों ग्रुप-

ग्रुप-A:भारत, पाकिस्तान और नेपाल

ग्रुप-B:श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान

भारत, अफगानिस्तान की टीम का नहीं हुआ अभी ऐलान

एशिया कप में हिस्सा ले रही 6 टीमों मे से 4 ने टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। जबकि भारत और अफगानिस्तान ने एशिया कप के लिए अभी अपनी टीम की घोषणा नहीं की है। जानकारी के मुताबिक19 अगस्त को बीसीसीआईभारतीय टीम का ऐलान कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *