पानीपत: अंबाला की हरियाणा स्टेट नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यृरो टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने उत्तर प्रदेश से पानीपत मादक पला रहे एक तस्कर को दबोचा है। साथ ही उसके पास से 50 किलो गांजापत्ती भी बरामद की है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये है। बता दें कि टीम ने तस्कर और मादक पदार्थ पकड़ने की सूचना सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी जिसके बाद आरोपी पर मामला दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया गया है।
दअससल, अंबाला की हरियाणा स्टेट नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम को इस बात की सूचना मिली थी कि कोई तस्कर मादक पदार्थ लेकर यूपी से पानीपत आ रहा है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद टीम मौके पर मौजूद थी। चूंकि टीम को तस्कर का नाम सहित उसका पता भी मालूम था ऐसे पुलिस ने यमुना पुल के पास नाकाबंदी की और 50 किलो गांजा के साथ आरोपी को दबोच लिया। वहीं अब टीम द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसे अब कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
जानकारी के मुताबिक, नाकाबंदी के दौरान पुलिस को आरोपी के कार की डिक्की से दो कट्टे मिले। जांच करने पर इन कट्टों में 50 किलोग्राम गांजा था। बताया जा रहा है कि आरोपी इस मादक पदार्थ को पानीपत में बेचना चाहता था। हालांकि अब पुलिस मामले की विभिन्न पहलूओं पर जांच कर रही है।भारी मात्रा में गांजापत्ती के साथ पकड़े गए तस्कर का नाम अलीशान उर्फ बल्लू बताया जा रहा है जो कि बापौली गांव का निवासी बताया जा रहा है।