Nuh Violence: जिस घर से चले ईट-पत्थर, उसी को बनाया मलबे का ढेर, देखें पूरा वीडियो

शुभम रावत-

नूंह:हरियाणा के नूंह हिंसा के बाद मनोहर सरकार सख्त मोड में आ चुकी है।जिला प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उस घर पर सीएम मनोहर का बुलडोजर चलाया गया है जिसकी छत पर चढ़कर उपद्रवी पत्थराव कर रहे थे। इन्हें तब शायद मालूम नहीं होगा कि दोबार यहां से किसी भी हिंसा में पत्थरबाजी करने के लिए इस घर की छत मिट्टी में मिल चुकी होगी।

सीएम मनोहर की बुलडोजर वाली ताबड़तोड़कार्रवाई

सोमवार को नूंह में दो समुदायों के बीच हई हिंसा में उन लोगो पर जमकर एक्शन लिया जा रहा है जिन्होंने प्रदेश का माहौल खराब किया।प्रशासन ने नूंह से करीब 20 किमी दूर तावड़ू में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रहने वाले अप्रवासियों की झोपड़ियों पर बुलडोजर चला दिया। सीएम मनोहर का बुलडोजर उस घर तक भी जा पहुंचा जहां से हिंसा की आग को और भड़काया गया।

मनोहर सरकार के बुलडोजर ने किया घर को जमीदोंज

नूंह में दो समुदायों के बीच हिंसा के दौरान जिस घर से पत्थरबाजी की जा रही थी उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। इस वीडियो के आधार पर मनोहर सरकार ने फौरन एक्शन लिया और प्रशासन को इस घर को मिट्टी में मिलाने का आदेश दे डाला। देखते ही देखते ही बुलडोजर ने इसे जमीदोंज कर दिया।

बुलडोजर ने घर को गिराया आसमान से जमीन पर

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे इस घर की छत पर चढ़कर उपद्रवी जमकर पत्थर बरसा रहे हैं। इन्हें ना तो कानून का डर था और ना ही किसी सजा का खौफ। लेकिन उपद्रवी यह भूल गए थे की मनोहर सरकार बोलती भले ही कम हो लेकिन ऐसे मामलों पर एक्शन लेने से नहीं चूकती। ठीक ऐसा ही हुआ हिंसा के एक सप्ताह के भीतर इस घर की दीवारों को हमेशा के लिए आसमान से जमीन पर गिरा दी गिया। साथ ही इन युवकों की धर-पकड़ भी की जा रही है।

Nuh Violence: नूंह हिंसा के दौरान जिस घर से चला पत्थर, उसी पर चला सीएम मनोहर सरकार का बुलडोजर @mlkhattar @BJP4Haryana #HaryanaPolice #NuhViolence pic.twitter.com/y2JlLb6njq
Surya Samachar (@SuryaSamacharIN) August 5, 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *