Hulas Pandey SonDeath: पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय के बेटे की मौत, आत्महत्या या दुर्घटना? परिजनों के बयान से उलझी गुत्थी

पटना:लोजपा (रामविलास) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व विधान परिषद हुलास पांडेय के बेटे ऋषि पांडेयकी शुक्रवार को यानी आज मौत हो गई। पहले खबर आ रही थी कि पूर्व एमएलसी (Hulas Pandey Son Suicide) के बेटे ने गोली मारकर खुदकुशी की है, लेकिन अब मामला उलझता हुआ नजर आ रहा है। अब बताया जा रहा है कि उनके बेटे की मौत बाथरूम में गिरने के बाद ब्रेन हेमरेज से हुई है।

दरअसल, आज अचानक पूर्व एमएलसी के हुलास पांडेय की 15 वर्षीय बेटे की मौत की खबर सामने आई। घटना शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के राजाबाजार स्थित पांडेय के आवास पर हुई।जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचने के साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में लग गई। पहले इसे आत्महत्या बताया जा रहा था। ये भी बताया गया था कि जिस पिस्टल का इस्तेमाल किया गया, वह लाइसेंसी है।

लेकिन अब परिजनों द्वारा कहा जा रहा है कि ब्रेन हेमरेज से इसकी मौत हुई है। ऐसे में अब बिहार के बाहुबली नेता पूर्व एमएलसी के पुत्र ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली या बाथरूम से गिरने से मौत हुई,इसकी जांच शास्त्रीनगर थाने की पुलिस कर रही है। हालांकि अभी इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने से बच रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *