Nuh Violence: योगी सरकार की राह पर मनोहर सरकार, रोहिंग्या मुस्लिमों की अवैध झुग्गियों पर गरजा बुलडोजर, देखें Video

Nuh Violence: हरियाणा के नूंह जिले में हुई हिंसा के बाद प्रदेश की मनोहर सरकार एक्शन में है। मनोहर सरकार यूपी की योगी सरकार की तर्ज पर कार्रवाई को अंजाम दे रही है। शुक्रवार को तावडू में रोहिंग्या मुस्लिमों के अवैध आशियानों पर जमकर बुलडोजर गरजा। प्रशासन ने 50 अवैध झुग्गियों को तहत-नहस कर दिया।

अवैध बस्तियों पर गरजा बुलडोजर

नूंह जिले में भड़की हिंसा की आग धीरे-धीरे पूरे प्रदेश को चपेट में ले रही थी। अब राज्य का पुलिस प्रशासन एक्शन में नजर आ रहा है। शुक्रवार को पुलिस ने तावडू रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया।

बताया जा रहा है कि इन रोहिंग्याओं ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, नूंह हिंसा में इन लोगों के भी शामिल होने की बात कही जा रही है।

नूंह में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तावडू में रोहिंग्या मुस्लिमों की 50 से ज्यादा अवैध झुग्गियों पर चला बुलडोजर#haryananews #nuh #latestnews #suryasmachar #सूर्यासमाचारhttps://t.co/N1fVKOagE2
Surya Samachar (@SuryaSamacharIN) August 4, 2023

वीडियो ने हिंसा भड़काने में निभाई भूमिका

नूंह हिंसा में शामिल आरोपियों की पहचान सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो के आधार पर हुई है। अब तक 2300 वीडियो की पहचान की जा चुकी है। पुलिस का मानना है कि इन्हीं वीडियो ने हिंसा को उकसाने में अहम भूमिका निभाई है। पुलिस ने धारा-153, 153ए, 295ए, 298, 504, 109 और 292 के तहत एफआईआर की दर्ज की है।

अब तक प्रदेश के 5 जिलों में 93 FIR दर्ज की जा चुकी है और 176 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। इसके अलावा सीएम मनोहर लाल ने बड़ा एक्शन लेते हुए नूंह के एसपी वरुण सिंगला का ट्रांसफर कर दिया है। वरुण सिंगला शोभायात्रा से पहले छुट्टी पर चले गए थे। अब उनकी जगह नरेंद्र बिजारनिया नए एसपी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *