शुभम रावत-
मुंबई:बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेड शेन से सगाई कर ली है। इस मौके पर फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की और इस न्यू कपल को बधाई दी। आलिया की सगाई में उनके पिता की एक्स वाइफ भी पहुंची।
अनुराग की बेटी की शादी में पहुंची कल्कि
आलिया कुछ महीने पहले अपने ब्वाॅयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से विदेश में इंगेजमेंट कर चुकी थीं। उन्होंने भारत में भी एक-दूसरे के साथ सगाई करने का फैसला किया। जिसके बाद आलिया और शेन नेहिंदू रीति-रिवाजों के साथ 3 अगस्त को मुंबई में सगाई की। दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी भी पहनाई। इस खास मौके पर अनुराग कश्यप की एक्स वाइफकल्कि कोचलिन भी पहुंची।
कल्कि ने तलाक की बताई थी वजह
अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन ने साल2011 में एक-दूसरे से शादी की थी,लेकिन उनकी शादी ज्यादा दिनों तक नही चल सकी। शादी के चार साल बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।करीना कपूर खान के टॉक शो व्हाट वीमेन वांट केदौरान कल्कि ने अनुराग कश्यप से तलाक को लेकर खुलकर बात की थी।उन्होंने कहा था कि कभी-कभी दो लोग दो अलग-अलग समय जोन में होते हैं और उनका टाइम मैच नहीं हो पाता। हम एक ही टाइम पर अलग-अलग चीजें चाहते थे। मुझे लगता है इससे काफी फर्क पड़ता है।
आलिया के साथ कल्कि की बॉन्डिंग
अनुराग कश्यप और कल्कि तलाक के बाद अलग तो हो गए लेकिन उनके परिवार के बीच रिश्ते बने रहे। अनुराग की बेटी आलिया और कल्कि कोचलिन के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ स्पॉट भी किया गया है। आपस में अच्छे रिश्तों की वजह से कल्कि अनुराग की बेटी आलिया की इंगेजमेंट फंक्शन में नजर आई।