नूंह: हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई से शुरु हुई सांप्रदायिक हिंसा को आज पांच दिन हो गए। नूंह से निकली इस हिंसा की आंच ने पूरे प्रदेश को अपने चपेट में लिया है। इस दौरान दो होमगार्ड सहित 7 लोग मारे गए। वहीं अन्य कुछ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं जिनका इलाज चल रहा है। हालांकि अब स्थिति नियंत्रण में है जिसे कायम रखने के लिए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह घर में रहकर ही नमाज अदा करें और किसी तरह की भीड़ न लगाए।
हम प्रशासान के साथ है- मौलाना
दरअसल, प्रदेश में भड़की हिंसा के बाद आज पहला शुक्रवार है। ऐसे में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस की ओर से ये अपील की गई है कि वह घर में रहकर ही नमाज पढ़े। वहीं, नहूं के बड़ी जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मुफ्ती जाहिद हुसैन ने भी सभी एरिया के लोगों से अपील की है कि जुमे की नमाज अपने गांव की मस्जिदों या घर पर ही अदा करें। बाजार में भीड़ न लगाएं। मौलाना ने कहा कि सही बातों के लिए हम प्रशासान के साथ है। मौलाना ने जानकारी दी की यहां 4 से 5 हजार लोग नमाज अदा करने आते हैं लेकिन आज ऐसा नहीं होगा। लोगों की शांति के लिए नमाज पढ़े जाएंगे। नमाज पढ़ने वाला कभी हिंसा नहीं करता है।
सुरक्षा के लिए किया गया पुख्ता इंतजाम
बता दें कि प्रशासन द्वारा जुमे को देखते हुए इलाके में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किया गया है। जगह-जगह पर भारी सुरक्षबलों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही प्रशासन की तरफ ये अपील की गई है कि वह बेवजह किसी स्थान पर भीड़ न लगाएं। साथ ही पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान और पोस्ट पर भी नजर बनाए हुए हैं और लोगों से अपवाहों से दूर रहने की भी अपील की है।
गौरतलब है कि 31 जुलाईकोप्रदेशकेनूंहमेंविश्व हिंदू परिषद की ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हिंसा हो गई जो पूरे प्रदेश में फैल गई। इस हिंसा में दो होम गार्डस समेत 7की मौत हो गई, जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।बिगड़ते हालात पर काबू पाने के लिए बड़ी तादाद में पुलिस बल उतारना पड़ा। इसके साथ ही प्रभावित इलाके में कर्फ्यू लागू करने के साथ इंटरनेट भी बंद कर दिया गया। हालांकि अब स्थिति काबू में है। इसके साथ ही इंटरनेट सेवा भी बहाल कर दी गई है।