Nuh Violence LIVE: आरोपियों की धरपकड़ के लिए 15 टीमें गठित, CID जुटा रही इनपुट, FIR में मोनू मानेसर का नाम नहीं

Nuh Violence Inquiry: हरियाणा के मेवात (Mewat Violence) में हुई हिंसा के आरोपियों को पकड़ने के लिए 15 टीमें गठित की गई है। सीआईडी (CID) हिंसा के इनपुट जुटाने में जुटी है। एतियात बरतते हुए प्रशासन की ओर से रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) को जिले में तैनात कर दिया गया। साथ ही प्रदेश की सीमा से लगती राजस्थान को सीमा को सील कर दिया गया है। कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई लेकिन दर्ज एफआईआर में मोनू मानेसर (Monu Manesar) का नाम नहीं है। बताया जा रहा है कि वह इस घटना में शामिल नहीं है।

कई जिलों में धारा 144 लागू

सोमवार को मेवात जिले के नूंह में बृज मंडल यात्रा (Brij Mandal Yatra) पर पथराव के बाद शुरू हुई हिंसा को लेकर कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई। साथ ही दो अगस्त तक के लिए जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई। हिंसा को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और लगातार लोगों से शांति की अपील कर रहा है।

अब तक 5 लोगों की मौत

हिंसा को लेकर अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि किसी तरह की कोई अफवाह को फैला ना जा सके। हिंसा में अब तक मरने वालों की संख्या पांच तक पहुंच गई है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना षडयंत्रपूर्ण- सीएम

इससे पहले प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि हिंसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यह घटना सुनियोजित और सोची समझी साजिश है। जल्द ही उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा लेकिन इस तरह का कृत्य बर्दाश्त नहीं होगा।

सोमवार को नूंह से शुरू हुई हिंसा की आग कई जिलों में पहुंच गई। यह घटनाएं किसी षडयंत्र की ओर इशारा कर रही हैं। घटना में शामिल दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। अब तक 70 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। साथ कई लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई लेकिन दर्ज हुई प्राथमिकी में मोनू मानेसर का नाम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *