Seema Haider: सीमा हैदर मामले पर पहली बार बोले सीएम योगी…’तब विचार किया जाएगा’

Seema Haider CM Yogi: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहली बार सीमा हैदर मामले पर प्रतिक्रिया दी है। सीएम योगी का कहना है कि यह दो देशों का मामला है। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को देख रही है और जांच के बाद जो रिपोर्ट दी जाएगी उसके आधार पर विचार किया जाएगा। अभी इस मामले पर कोई फैसला लेना जल्दबाजी होगा।

जांच रिपोर्ट का इंतजार

हमें जांच एजेंसियों की रिपोर्ट का इंतजार करना होगा उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जांच एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि अभी जांच एजेंसियां अपना काम कर रही है और हमें थोड़ा इंतजार करना होगा। बता दे कि पाकिस्तानी सीमा हैदर नेपाल के रास्ते भारत आई है।

पबजी के दौरान हुई मुलाकात

कोरोनाकाल के दौरान पबजी खेलते हुए नोएडा के सचिन मीणा और पाकिस्तानी सीमा हैदर का प्यार परवान चढ़ा था। इसके बाद दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें खाई और सीमा हैदर सचिन के साथ रहने के लिए नोएडा चली आई।

इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि, दो दिन बाद ही कोर्ट ने दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया। यूपी एटीएस ने भी सीमा और सचिन के साथ उसके पिता नेत्रपाल से पूछताछ की थी। फिलहाल भी वह जांच एजेंसियों की रडार पर है।

भारतीय नागरिकता मिलने का इंतजार

सीमा का कहना है कि वह सिर्फ सचिन से प्यार की खातिर भारत आई है और अब वह यहीं रहेगी। नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा को अभी भारतीय नागरिकता मिलने पर फैसला होना बाकी है। इससे पहले ही सीमा ने अपने आप को भारतीय मानना शुरू कर दिया है। सीमा ने मेरा भारत महानका बैज लगाकर खुद का वीडियो इंस्टग्राम पर वायरल किया है, जिसके बैकग्राउंड में देशभक्ति गीत बज रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *