Prime Minister Narendra Modi: पीएम मोदी लोकमान्य तिलक अवार्ड से सम्मानित, बोले ‘बाल गंगाधर जी ने परंपराओं को किया पोषित’

शुभम रावत

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आजलोकमान्य तिलक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने इस खास मौके को अविस्मरणीय क्षण बताया।

महाराष्ट्र के पुणे में पीएम मोदी को लोकमान्य तिलक से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम मेंशरद पवार के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने एक साथ मंच साझा किया।

लोकमान्य तिलक अवार्ड 140 करोड़ देशवासियों को समर्पित

पीएम मोदी ने लोकमान्य तिलक को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा, आज हम सबके आदर्श और भारत के गौरव बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि है। साथ ही,आज अण्णाभाऊ साठे की जन्मजयंती भी है। उन्होंने लोकमान्य तिलक नेशनल अवार्ड को 140 करोड़ देशवासियों को समर्पित किया और कहा कि पुरस्कार राशि नमामि गंगे परियोजना के लिए दान देंगे।

लोकमान्य तिलक ने परंपराओं को पोषित किया

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि, तिलक जी ने आज़ादी की आवाज़ को बुलंद करने के लिए पत्रकारिता और अखबार की अहमियत को भी समझा। लोकमान्य तिलक ने परंपराओं को भी पोषित किया था। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के साहस और आदर्शों की ऊर्जा से समाज को भरने के लिए शिव जयंती आयोजन शुरू किया। उन्होंने समाज को जोड़ने के लिए सार्वजनिक गणपति महोत्सव की नींव डाली।

15,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की रखी आधारशिला

इस दौरान पीएम मोदी ने पुणे में शिवाजी नगर पुलिस मुख्यालय में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंनेकहा कियहां लगभग 15,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई है, हजारों परिवारों को उचित घर मिला है। हमारी सरकार शहर में मध्यम वर्ग और पेशेवरों के जीवन की गुणवत्ता को लेकर बहुत गंभीर है। हमारी सरकार लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *