नई दिल्ली: हमने हमेशा से यही सुना है कि ज्यादा से ज्यादा पानी पीना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। डॉक्टर्स भी हमें पर्याप्त मातार में पानी पीने का सलाह देते हैं। लेकिन कनाडा से एक ऐसी खबर सामने आई है जो हैरान कर देने वाली है। दरअसल, एक टीक टॉकर ने इतना ज्यादा पानी पी लिया कि उसकी तबीयत खराब हो गई और उसे हॉस्पीटल में भर्ती होना पड़ा। टिकटॉकर (TikToker) ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है।
दरअसल, यह घटना कनाडा की रहने वाली मिशेल फेयरबर्न (Michelle Fairburn) नाम की महिला के साथ हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महिला को एक वायरल फिटनेस चैलेंज 75 हार्ड (75 Hard) के तहत 12 दिनों तक चार लीटर पानी पीने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बताया जा रहा है कि इस महिला ने सोशल मीडिया पर वायरल फिटनेस चैलेंज 75 हार्ड को स्वीकार किया था जिसके बाद उसे फॉलो करने लगी।
बता दें कि इस चैलेंज को 75 दिनों तक फॉलो करना होता है। इसमें सुबह जल्दी उठना, रोजाना एक्सरसाइज करना, बाहर का भोजन ना करना, अल्कोहल छोड़ना, रोज 10 मिनट कोई किताब पढ़ना इसके साथ ही प्रतिदिन पानी पीने की मात्रा बढ़ाना होता है। इसके अलावा हर रोज सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो भी शेयर करनी होती है। इसी चैलेंज को चुनौती देने वाली फेयरबर्न 12 दिन इसको फॉलो करने के बाद अस्पताल में भर्ती हो गई।
सोडियम डेफिसिएंसीनामक हुई बीमारी
एडमिट होने के बाद फेयरबर्न ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें लग रहा है कि ज्यादा पानी पीने के कारण उनकी तबीयत खराब हो रही है। कई बार बाथरूम जाना पड़ा, भूख लगना बंद हो गई और मैं कमजोर महसूस करने लगी। जिसके बाद वह डॉक्टर के पास गई जहां चेक करने के बाद यह पता चला कि उन्हें सोडियम डेफिसिएंसी (sodium deficiency) नामक बीमारी हो गई है।
जा सकती है जान
डॉक्टर के मुताबिक यह बीमारी लगातार 4 लीटर पानी पीने के कारण हुई है। फेयरबर्न ने कहा कि डॉक्टर ने मुझे कुछ दिनों तक रोजाना आधा लीटर से भी कम पानी पीने की सलाह दी। डॉक्टर ने मुझे बताया कि सोडियम डेफिसिएंसी या हाइपोनेट्रेमिया का समय पर इलाज न किया जाए तो इससे जान भी जा सकती है।
नहीं छोडूंगी 75 हार्ड चैलेंज
फेयरबर्न ने कहा,सोडियम डेफिसिएंसी से पीड़ित होने के कारण मेरे शरीर में सोडियम की कमी हो गई, जिसे अब दवाइयों के जरिए बढ़ाया जाएगा। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि ऐसा भी हो सकता है, लेकिन मैं 75 हार्ड चैलेंज को छोड़ने वाली नहीं हूं। हालांकि, डॉक्टर की सलाह के मुताबिक अब मैं आधा लीटर से भी कम पानी पीने वाली हूं।