Haryana: कांग्रेस MLA धर्म सिंह छौक्कर पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस, बेटे समेत फरार और मोबाइल बंद

Haryana Dharam Singh Chhoker: पानीपत के समालखा विधानसभा से कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर की मुश्किलें बढ़ गई है। प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। साथ ही विधायक की गुरुग्राम स्थित संपत्ति को सीज कर दिया। कांग्रेस विधायक बेटे समेत फरार है और उनका मोबाइल बंद बताया जा रहा है।

बीते दिनों ईडी ने धर्म सिंह छौक्कर के समालखा और गुरुग्राम स्थित आवास पर कई दिनों तक छापेमारी की थी। जिसके बाद चार लग्जरी गाड़ियों और दस्तावेजों को जब्त कर लिया था। अब प्रवर्तन निदेशालय ने आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है।

ईडी ने 25 जुलाई से लेकर 28 जुलाई तक विधायक के आवास पर तीन दिनों तक छापेमारी की थी। इस दौरान ईडी के हाथ काफी सबूत लगे थे। हालांकि समालखा आवास पर ईडी के हाथ कुछ खास नहीं लगा था लेकिन गुरुग्राम आवास पर गाड़ियों को जब्त किया गया था।

प्रवर्तन निदेशालय की टीम में छापेमारी के दौरान एक महिला अधिकारी भी शामिल थी। छापेमारी के दौरान विधायक के घर पर कुछ बच्चे मौजूद थे लेकिन किसी को बाहर नहीं जाने दिया गया। समालखा विधायक का गुरुग्राम में रियल एस्टेट का काम है और उसके बेटे की कंपनी कई बार सवालों के घेरे में आ चुकी है।

बता दे कि धर्म सिंह छौक्कर पूर्व सीएम हुड्डा के करीबी माने जाते हैं। ईडी के कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने इस सियासी भावना से प्रेरित बताया था और कहा कि कांग्रेसी विधायकों को बीजेपी परेशान कर रही है। बीजेपी नेता संजय छौक्कर ने पलटवार करते हुए था कि प्रदेश में कांग्रेस के अन्य विधायक भी है और उनके घर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह कार्रवाई सिर्फ अपराध के खिलाफ हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *