Bihar News: केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले का दावा, ‘नीतीश कुमार हमारे हैं, वो कभी भी NDA में लौट सकते हैं’

पटना: केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा दिया है।दरअसल, उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कभी भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में लौट सकते हैं। इसके साथ ही मीडियो को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को अगस्त में मुंबई में होने वाली विपक्षी गठबंधन की तीसरे दौर की बैठक से दूर रहना चाहिए।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के प्रमुख अठावले ने दावे के साथ कहा कि नीतीश हमारे हैं, और वो हमारे पास कभी भी आ सकते हैं। एनडीए के भीतर नीतीश की कमी हमेशा महसूस की जाती है।नीतीश कुमार के साथ अपने दीर्घकालिक संबंधों पर फोकस करते हुएअठावले ने बिहार के मुख्यमंत्री को अच्छा दोस्त कहा।

बिहार को मिलता रहेगा उसका हक- अठावले

केंद्रीय राज्य मंत्री ने आगे कहा कि जेडीयू के एनडीए छोड़ने के बावजूद केंद्र से बिहार को उसका हक मिलता रहेगा।बिहार को उसका हक मिलता रहेगा क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास (सबका साथ, सबका विकास) की प्रतिज्ञा की है। अठावले ने कहा, बिहारी हमारे अपने लोग हैं।

2022 में एनडीए से अलग हुए थे नीतीश कुमार

गौरतलब है कि नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) ने अगस्त 2022 में भाजपा की नेतृत्व वाली एनडीए के साथ गठबंधन तोड़ लिया था। जिसके बाद उन्होंने राज्य में नई सरकार बनाने के लिए पूर्व प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और अन्य दलों से हाथ मिला लिया। वहीं अब विपक्षी दलों ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ एनडीए से मुकाबला करने के लिए गठबंधन I.N.D.I.A बनाया है जिसमें नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *