शुभम रावत-
चेन्नई:तमिलनाडु के कृष्णागिरि जिले में शनिवार को एक भयंकर हादसा हो गया। जहांपझयापेट्टाई इलाके में स्थितपटाखा फैक्ट्री में अचानक एक बड़ा विस्फोट हो गया। इस जोरदार धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची
फैक्ट्री में जोरदार धमाके की सूचना फौरन पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाना शुरू किया। फैक्ट्री में फंसे लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 8 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। जबकि कई लोगो का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है।
आसपास की दुकानें और मकान क्षतिग्रस्त
स्थानीय लोगों औरपुलिस के मुताबिक फैक्ट्री में जोरदार धमाके की चपटे मेंआसपास की कुछ दुकानें और मकान भी आ गए। जिसके कारण दुकानें और मकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।बता देंइससे पहले मंगलवार को विरुधुनगर जिले के शिवकाशी शहर में भी एक पटाखा निर्माण फैक्ट्री में धमाका होने से 2 लोगों की मौत हो गई थी।
पीएम मोदी ने जताया दुख
इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा,तमिलनाडु के कृष्णागिरी में एक पटाखा फैक्ट्री में हुआ हादसा दुखद है। इस अत्यंत कठिन समय में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
Deeply saddened by the tragic mishap at a cracker factory in Krishnagiri, Tamil Nadu, resulting in the loss of precious lives. My thoughts and prayers are with the families of the victims during this extremely difficult time. May the injured recover soon. An ex-gratia of Rs. 2…
PMO India (@PMOIndia) July 29, 2023
गृहमंत्री अमित शाह ने भीजताया शोक
इस दर्दनाक हादसे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दुख जताया। उन्होंनेट्वीट करते हुए लिखा, कृष्णागिरी में एक पटाखा फैक्ट्री में आग दुर्घटना दुखद है। मैं मृतकों के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।