लखनऊ: उत्तर-प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कैट इलाके में एक 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर उसे 24 घंटे तक शहर में घुमाया। इसके बाद उसके साथ 3 दरिंदों ने तीन बार गैंगरेप किया गया।
15 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप
देश में रेप जैसे जघन्य अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आय दिन किसी राज्य, किसी शहर से ऐसी खबरें आती हैं जहां एक बेटी के साथ बर्बरता की जाती है। उसके साथ गैंगरेप जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। ऐसा ही मामला लखनऊ से सामने आया है जहां एक 15 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया।
24 घंटे तक किशोरी को घुमाते रहे आरोपी
मूलरुप से बाराबंकी की रहने वाली एक महिला अपनी किशोरी बेटी के साथ कैंट स्थित घर आई थी। महिला की किशोरी बेटी 27 जून को अपनी स्कूटी से घर से बाहर कुछ काम से निकली थी। इसी दौरान रास्ते में 3 दरिंदों ने उसका अपहरण कर लिया। किडनैपर्स गाड़ी में युवती को 24 घंटे तक शहर में घुमाते रहे। इस दौरान वो युवती को जनेश्वर मिश्र पार्क ले गए और उसके साथ तीन बार गैंगरेप किया।
आरोपियों के चंगुल से बचकर भागी किशोरी
किशोरी के साथ 24 घंटे आरोपी मनमानी करते रहें। पार्क में ले जाने के बाद आरोपियों ने युवती को जंगल में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की। यहां पर मौका देखकर किशोरी किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से बचकर भागने में कामयाब हुई। घर पहुंचकर उसने अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद किशोरी की मां ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की। पुलिस तुरंत उन आरोपियों की तलाश में लग गई और उन्हें दबोच लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ रेप सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया गया है।