ODI WC 2023: विश्वकप में कमजोर पड़ेगी भारतीय टीम, नंबर चार का बल्लेबाज हुआ बाहर

ODI WC 2023 Shreyas Iyer: वनडे विश्वकप इसी साल अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा। विश्वकप को लेकर बीसीसीआई (BCCI) ने तैयारियां शुरू कर दी है। इससे पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी ख़बर सामने आई है। नंबर के शानदार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) अभी टीम में वापसी नहीं कर पाएंगे। विश्वकप तक उनकी वापसी करना बहुत मुश्किल है। ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता बढ़ गई है।

भारत के प्रमुख खिलाड़ी चोटिल

भारतीय टीम ने साल 2011 में खेला गया विश्वकप जीता था। वह विश्वकप भारत में खेला गया था लेकिन इस बार भी विश्वकप भारत में खेला जा रहा है। भारतीय टीम रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में यह विश्वकप जीतना चाहेगी। इस बार भारतीय टीम पर चोटों के काले बादल मंडरा रहे हैं। टीम के प्रमुख खिलाड़ी ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल चोटिल हैं।

बुमराह ने दिए वापसी के संकेत

बता दे कि यह चोटिल खिलाड़ी एनसीए (NCA) में रिहैब कर रहे हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने वापसी के संकेत दे दिए हैं। विश्वकप से पहले आयरलैंड (Ireland) दौरे पर बुमराह टीम में वापसी कर जाएंगे। चार नंबर के बल्लेबाज अय्यर विश्वकप को मिस कर देंगे। टीम मैनेजमेंट के पास अभी से इस नंबर की तैयारी करने का मौका है।

अय्यर करेंगे विश्वकप मिस

रिपोर्ट्स की मानें तोश्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। बैक इंजरी से गुजर रहे श्रेयस अय्यर ने पिछले दिनों सर्जरी करवाई थी। बीसीसीआई के एक अधिकारी के अनुसार, अय्यर के स्वास्थ्य में बहुत धीमा सुधार देखने को मिल रहा है, लेकिन हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह विश्वकप के लिए समय पर ठीक हो जाएंगे। फिलहाल उनकी कंडीशन देकर ऐसा नहीं लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *