लखनऊ: भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद ने अपने ऊपर हुए हमले के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा किसत्ता संरक्षण में मुझ पर हमला किया गया।सीएम योगी मेरे मरने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन मैं इतनी जल्दी मरने वाला नही हूं।
सीएम योगी इस घटना पर क्यों नहीं बोल रहे
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर को जिला अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद उन्होंने यूपी की योगी सरकार पर हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि सत्ता संरक्षण में मुझ पर हमला किया गया। बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री इस घटना पर क्यों नहीं बोल रहे हैं।
मैं इतनी आसानी से मरने वाला नहीं- चंद्रशेखर
भीम आर्मी चीफ के मुखिया ने कहा किअगर एक चंद्रशेखर मरेगा तो हजार चंद्रशेखर खड़े नजर आएंगे। उन्होंने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार इस भुलावे में न रहे कि चंद्रशेखर मर जाएगा तो दलितों, वंचितों और शोषितों की आवाज दब जाएगी। आजाद ने कहा किसीएम योगीमेरे मरने का इंतजार कर रहे थे लेकिन, मैं इतनी आसानी से मरने वाला नहीं हूं। क्योंकि मुझे दलितों, वंचितों और शोषितों की लड़ाई लड़नी है।
आरोपियों को सीएम योगी का संरक्षण- चंद्रशेखर
चंद्रशेखर ने कहा कि यह कोई पहला हमला नहीं है। वंचितों पर सदियों से हमला होता आया है। यह घटना बिना सत्ता संरक्षण के नहीं हुई है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। कार भी इसलिए बरामद हुई है कि मिरगपुर के ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। इस घटना पर मुख्यमंत्री का कुछ भी न बोलने से पता चलता है कि वह अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। चंदशेखर नेबताया कि मुझे पहले से धमकियां मिल चुकी हैं। इस संबंध में मैंने गृहमंत्री, मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और एसएसपी को पत्र लिखा, लेकिन मुझे सुरक्षा नहीं दी गई। पूर्व जिलाधिकारी ने तो साफ कह दिया था कि मुख्यमंत्री नहीं चाहते कि चंद्रशेखर को सुरक्षा दी जाए।
चंद्रशेखर ने बताया कैसेहुआ उनपर हमला
इस दौरान चंद्रशेखर ने बताया कि कैसे उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पहली गोली चलाई, जो उनकी कनपटी के पास से होकर निकली। दूसरी गोली उनको लगी। तीसरी गोली से कार का अगला शीश टूट गया। जब आरोपियों ने चौथी गोली चलाई तो वह कार में नीचे की तरफ बैठ गए। इसके बाद हमलावरों ने कुछ दूर जाकर कार रोक ली। चंद्रशेखर ने आगे बताया कि हमलावर को लगा कि मैं मर चुका हूं और उनका काम पूरा हो गया। उन्हें उम्मीद है कि इसके बाद आरोपी सरेंडर करना चाहते थे, लेकिन मेरे भाई मनीष ने जैसे ही कार को यू-टर्न लिया तो आरोपियों ने फिर फायरिंग की और फरार हो गए।