Ashes 2023:ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (Aus vs Eng) के बीच एशेज सीरीज जारी है। सीरीज का दूसरा मैच ऐतिहासिक लॉर्ड्स (Lords) मैदान पर खेला जा रहा है। मैदान पर कदम रखते ही ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज नाथन लियोन (Nathan Lyon) ने एक और कीर्तिमान स्थापित कर दिया। नाथन लियोन लगातार 100 टेस्ट खेलने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी बन गए।
एजबेस्टन में भी रचा था इतिहास
इससे पहले एशेज सीरीज का पहला मैच एजबेस्टन (Edgbaston) में खेला गया था। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट जीता था और सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई थी। नाथन लियोन (Nathan Lyon) ने इस मैच में भी इतिहास रचा था। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) में 150 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने थे। मैच की दोनों पारियों में लियोन ने चार-चार विकेट लिए थे।
लियोन के नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज
दूसरे मैच में कदम रखते ही वह दुनिया के लगातार 100 टेस्ट मैच खेलने वाले छठे खिलाड़ी बन गए। इससे पहले ऐसा करने वालों में सुनील गावस्कर, एलिस्टर कुक, ब्रैंडन मैक्कुलम और मार्क वॉ शामिल है। नाथन लियोन ने साल 2013 से लेकर अब तक कई दिग्ग्ज गेंदबाजों को पीछे छोड़ा है। टेस्ट मैचों में बड़ा रिकॉर्ड कायम किया है। लियोन ने भारतीय दिग्गज आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) और इंग्लिश खिलाड़ी स्टुअर्ड ब्रॉड (Stuard Broad) को पीछे छोड़ा है।
100 मैच खेलने वाले छठे खिलाड़ी बने लियोन
अगर लगातार 100 टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की बात करे पहले नंबर पर इंग्लिश खिलाड़ी एलिस्टर कुक का नाम आता है। कुक ने 159 मैच साल 2006 से लेकर 2018 तक खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर ने 153 मैच साल 1979 से लेकर 1994 तक खेले हैं। दूसरे कंगारू खिलाड़ीमार्क वॉ ने 107 मैच साल 1993 से लेकर 2002 तक खेले हैं। भारतीय दिग्गज बल्लेबाजसुनील गावस्कर ने लगातार 106 मैच साल 1975 से लेकर1987 तक खेले हैं। कीवी खिलाड़ीब्रेंडन मैकुलम ने 101 मैच साल 2004 से लेकर 2016 तक खेले हैं। अब ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनरनाथन लियोन ने 100 मैच साल 2013 से लेकर 2023 तक खेले हैं।