Bihar Crime: पत्नी का डीजे पर डांस करना पति को गुजरा नागवार, पीट-पीटकर ले ली जान

पटना:जब कोई व्यक्ति किसी शादी समारोह में जाता है तो वह नाचता है, गाता है, खुशियां मनाता है। महिलाएं भी इसी तरह शादी को एंजॉय करती हैं। लेकिन किसी महिला को क्या पता कि उसका नाचना ही उसका काल बन जाएगा। दरअसल, खबर बिहार के जमुई से है जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। महिला का कसूर बस इतना था कि वह एक शादी समारोह में डीजे पर डांस कर दी।

लाठी-डंडे से पीट-पीटकर की हत्या

यह मामला चरकापत्थर के थाना क्षेत्र के चरैया गांव की है जहां 40 वर्षीय पंचा देवी उर्फ उर्मिलाएक शादी समारोह में डीजे पर डांस कर रही थी। इस दौरान मौके पर उसका पति सीतो मांझी आ गया और अपनी पत्नी को डांस करता देख आग बबूला हो गया। वह पंचा का हाथ खींचते हुए घर ले गया और लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। जानकारी सामने आई है कि जब आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या की तब वह नशे में था।

बेटी को जगाने गई मां को मिली जानकारी

तब लोगों को इस घटना की जानकारी मिली तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सीतो मांझीको गिरफ्तार कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस हादसे के बाद मृतका के मां ने बताया किजब मैं बेटी को शादी के बाद विदाई देखने के लिए जगाने पहुंची थी तब उसे यह बात पता चला। शव के पास बैठे सीतो मांझी से पूछने पर उसने बताया कि उसकी पत्नी सबके सामने डीजे पर डांस कर रही थी।यह देखकर वह गुस्से में आ गया।

सनकी मिजाज का है आरोपी

गांव वालों से पूछताछ में पता चला किहत्या आरोपी सीतो मांझी सनकी मिजाज का आदमी है।वह हमेशा नशे में रहता है।उसने शराब के नशे में पत्नी की हत्या कर दी। वहीं मामले में चरखापत्थर थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार का कहना है किआरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की मां के बयान पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *