Delhi Double Murder: सरेआम कत्ल से फिर दहला दिल्ली, 10 हजार रपये के लिए दो बहनों की हत्या

नई दिल्ली: दिल्ली में अब तो आए दिन सरेआम हत्याएं होने लगी हैं। अभी बीते दिन साक्षी हत्याकांड ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। वहीं अब दिल्ली के आरके पुरम इलाके में दो बहनों की सरेआम हुई हत्या ने दिल्ली के कानून व्यवस्था पर सवाल उठा दिया है। दरअसल, रविवार तड़के सुबह 4 बजे लगभग 20 आरोपियों ने दो सगी बहनों के सीने में गोली दागकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। गुनाह बस इतना था कि मृतका के भाई ने इन्हीं आरोपियों में से एक आरोपी से अपने उधार दिए पैसे वापस मांग लिए थे।

10 हजार रुपये उधार दिया था ललित

पुलिस के अनुसार मृतका के भाई ललित ने अंबेडकर बस्ती निवासी देव को 10 हजार रुपये उधार दिए थे। काफी समय से देव ललित का पैसा नहीं लौटा रहा था। अपने पैसे लेने के लिए ललित डीओडी क्लब चला गया जहां देव काम करता है। वहां ललित और देव के बीच लड़ाई हो गई जिसके बाद ललित अपने घर आरके पुरम चला गया। वहीं लड़ाई की बात देव ने क्लब मालिक के बेटे गौतम को बता दी जो कि उसका दोस्त है। गौतम ने फोन पर ललित से बात की लेकिन ललित और गौतम की भी फोन पर बहस हो गई।

गोतम ने हत्या की प्लानिंग

ललित से बहस होने के बाद गौतम आग बबूला हो गया और ललित की हत्या करने की प्लानिंग कर ली। अगले ही दिन यानी रविवार सुबह चार बजे गौतम और उसके 15 से 20 साथी ललित के घर हथियार लेकर पहुंचे। इस दौरान अभी लोग सो रहे थे। आरोपियों ने ललित का दरवाजा खटखटाया लेकिन बाहर लोगों का शोरगुल देख ललित ने दरवाजा नहीं खोला। इस दौरान घर में ललित की बहनें पिंकी और ज्योति भी मौजूद थी। जब दरवाजा नहीं खुला तो आरोपियों ने दरवाजे पर पत्थर मारी लेकिन फिर भी ललित ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद आरोपी वापस चले गए।

चार आरोपी गिरफ्तार

जब ललित को ये आभास हुआ कि बाहर अब कोई नहीं है तब वो घर से बाहर निकला। इसके साथ ही उसकी बहनें भी निकली। तब तक कुछ पड़ोसी पत्थर की आवाज सुनकर जग गए थे। बाहर निकले ललित और उसकी बहनें पड़ोसियों से जानने की कोशिश कर रही थी कि बाहर कौन आया था। इतने में ही आरोपी अचानक आ गए और ललित पर गोलियां चलाने लगे। ललित की बहनें अपने भाई को बचाने के लिए उसे पीछे छिपा ली और मौका देख कर उसे वहां से भगा दिया। इतने में ही आरोपियों ने दोनों बहनों को गोली मार दिया। एक को छाती पर लगी और दूसरी के पेट में लोगी लग गई। आनन-फानन में उसे लोग अस्पताल लेकर जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में अब तक पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके चार साथियों को अरेस्ट कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *