World Cup 2023: भारतीय टीम पर जावेद मियादाद के बिगड़े बोल, कहा भाड़ में जाओ नहीं आते तो….

नई दिल्ली: एशिया कप को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद के बाद अब इसके वेन्यू को लेकर सहमती बन चुकी है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जावेद मियादाद अभी भी भारत के खिलाफ उटली-सीधी बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने इसी साल भारत की धरती पर खेले जाने वाले वनडे विश्व कप में पाकिस्तानी टीम को खेलने से मना कर दिया है।

मियादाद के फिर बिगड़े बोल

एशिया कप की मेजबानी को लेकर विवाद सुलझ चुका है। इस टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड फॉर्मूले से कराया जाएगा। जिसके तहत पाकिस्तान और श्रीलंका इस इवेंट की मेजबानी करेंगे। भारत अपने मैच श्रीलका की सरजमीं पर खेलेगा। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज जावेद मियादाद ने एक बार फिर ऐसी बात कर दी है जिससे दोनों देशों के क्रिकेट के रिश्ते सुधरने की जगह और बिगड़ सकते हैं।

भारत पाकिस्तान नहीं आता तो हमें भी नहींं जाना चाहिए-मियादाद

एशियन क्रिकेट काउंसिल के द्वारापाकिस्तान का हाइब्रिड मॉडल पास किया जा चुका है। इसी के साथ इस बात की बहस छिड़ चुकी है कि क्या पाकिस्तान की टीम भारत की धरती पर विश्व कप खेलने आएगी।इस मामले परजावेद मियांदाद ने दो टूक कह दिया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की क्या राय होनी चाहिए। उन्होंने कहा है किअगर भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं आना चाहती तो हमें भी भारत नहीं जाना चाहिए।

भाड़ में जाओ नहीं आते तो- मियादाद

जावेद मियांदाद ने हाल ही में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि, मैं सबसे पहले मना कर दूं और जब तक भारत हमारे पास नहीं आए हमें नहीं जाना चाहिए। भारत को पाकिस्तान में आकर खेलना है। पहले यही होता था, एक साल वो आते थे, एक साल हम पर जिस तरीके से उनका व्यवहार है। इंडिया जब तक हमारे पास नहीं आता और नहीं खेलता, हमें कोई जरूरत नहीं है। हम उनसे बेहतर हैं। हमारी क्रिकेट उनसे बहुत ऊंची है और जबरदस्त है। हमें इनकी फिकर नहीं है। ना आओ, मैं कहता हूं कि भाड़ में जाओ नहीं आते तो। हमें क्या फर्क पड़ता है।

बता दें एशिया कप के समापन के बाद वनडे विश्व कप का आगाज होना है। इस बार विश्व कप की मेजबानी भारत के हाथों में है।15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टूर्नामेंट का आगाज होगा। पाकिस्तान की टीम भारत में विश्व कप खेलने आएगी या नहीं यह बड़ा सवाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *