नई दिल्ली: प्रभास और कृति सेनन स्टारर रामायरण पर आधारित फिल्म आदिपुरुष का इंतजार फैंस काफी लंबे समय से कर रहे थे। यह फिल्म आज सिनेमघरों में रिलीज हो चुकी है। इसफिल्म के वीएफक्स को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस को लेकर सोशल मीडिया पर अब तकमिले-जुले रिस्पॉस मिल रहे हैं।
आदिपुरुष पर मिले-जुले रिस्पॉस
आदिपुरुष के फर्स्ट टीजर के आने के बाद से ही लोगो को इसे देखने के लिए काफी उत्सुकता थी। हालांकि इसके टीजर को लेकर काफी आलोचना भी हुई। इसके बाद दूसरे टीजर को लॉच किया गया। शुक्रवार को फिल्म भी रिलीज कर दी गई। दर्शक इस मूवी को देखने के लिए सिनेमाघरों मेंं सुबह से पहुंच रहे हैं। साथ ही अपनी अलग-अलग राय भी रख रहे हैं।
यह फिल्म अपने वीएफएक्स के लिए काफी चर्चा में है। इस फिल्म को अब तक मिक्स्ड रिव्यू मिल रहे हैं। कुछ लोगों को यह फिल्म बहुत पसंद आ रही है। तो वहीं कुछ दर्शक इस फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स का जमकर मजाक भी उड़ा रहे हैं। सोशल मीडिया पर दर्शक अपनी अलग-अलग राय रख रहे हैं।
आदिपुरुष की आलोचना की तो हो गई युवक की पिटाई
वहीं आदिपुरुष फिल्म से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने हुआ जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी। दरअसलहैदराबाद के सिनेमाघर से एक व्यक्ति फिल्म देखकर बाहर निकला। वोपब्लिक रिव्यू के दौरानआदिपुरुष की आलोचना करने लगा। उसने कहा किहनुमान को और कुछ 3 डी शॉट्स को छोड़कर इस फिल्म में कुछ भी नहीं। फिल्म में प्रभास की रोल पर उस व्यक्ति ने कहा कि ये गेटअप उनपर बिल्कुल सूट नहीं हो रहा था। बाहुबली में वो किंग की तरह दिखे हैं और उसमें एक रॉयल्टी भी है। उसमें रॉयल्टी देखने के बाद उन्होंने इस रोल को चुना।
फैंस ने कर दी क्रिटिक की पिटाई
जब वो शख्स आदिपुरुष पर अपना रिव्यू दे रहा था तो उस वक्त वहां पर फिल्म के प्रशसंक भी मौजूद थें। उनकों फिल्म पर उस व्यक्ति की बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। इसके बाद फिल्म के फैंस ने उस व्यक्ति कीजमकर पिटाई कर दी।