Biparjoy Cyclone का हरियाणा में दिखेगा असर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Biparjoy Cyclone: हरियाणा प्रदेश (Haryana Pradesh) में बिपरजॉय चक्रवात का असर देखने को मिलेगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग (CMD) ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

दक्षिण जिलों में रहेगा असर

मौसम विभाग का कहना है कि यह असर आंशिक रहेगा। इस दौरान राज्य के दक्षिण हिस्से के जिलों में 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। बिपरजॉय चक्रवात राजस्थान से होते हुए हरियाणा के दक्षिण भाग से मध्य प्रदेश की ओर जाएगा।

18 से 20 जून तक येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने दक्षिण हिस्से के जिलों में 18 से लेकर 20 जून तक येलो अलर्ट जारी किया। बिपरजॉय चक्रवात का असर 18 से 19 जून तक सबसे ज्यादा दिखाई देगा। इस दिन दक्षिण हरियाणा के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और बिपरजॉय चक्रवात की वजह से सूबे में बारिश होने के ज्यादा आसार है। दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद में बिपरजॉय का ज्यादा असर देखने को मिलेगा।

गौरतलब है कि आज बिपरजॉय चक्रवात ने बाड़मेर के रास्ते राजस्थान में प्रवेश किया। अब चक्रवात राजस्थान से होते हुए दक्षिण हरियाणा तक पहुंचेगा।यहां से वह मध्य प्रदेश राज्य में प्रवेश कर जाएगा। हालांकि अभी तक बिपरजॉय की वजह से हरियाणा में ज्यादा असर की संभावना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *