Rashifal 17 June:ग्रहों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है।लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुकता के साथ पढ़ते हैं। किस राशि के जातकों को किस दिन सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास रहने वाला है। इसकी जानकारी हमें राशिफल के माध्यम से प्राप्त होती हैं। राशिफल से पहले एक नजर शनिवार के पंचांग पर डालते हैं।
पंचांग 17 जून 2023
चतुर्दशी 09:11AM तक
इसके बाद अमावस्या शुरू हो जाएगी।
आज का नक्षत्र- रोहिणी 04:25PM तक
उसके बाद मॄगशिरा शुरू हो जाएगा।
आज का करण- चतुष्पद और नाग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का योग-शूल
आज का वार-शनिवार
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।पुराने कामों से फायदा मिलना शुरू होगा। आप अपने नकारात्मक रवैये के चलते प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। इस दिन जोखिम न लें। अपनी दीवानगी को काबू में रखें और आर्थिक तौर पर सुधार संभव है।
वृष राशि (Taurus)
वृष राशि वालों के लिए शनिवार का दिन मिलजुला रहने वाला है। पारिवारिक असयोग से मन व्यथित हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन रही है। व्यक्ति विशेष से धन लाभ की संभावना है। नए कार्य का प्रारंभ न करने का साहस आज न कीजिएगा। नए कार्य में नुकसान उठाना पड़ सकता हैं।
मिथुन राशि (Gemini)
शनिवार का दिन मिथुन राशि वाले जातकों के लिए मनोरंजक रहने वाला है। इस दिन शारीरिक कष्ट संभव है। आप धैर्य और संयम के साथ काम करें। आज आप संगीत के प्रति आकर्षित रह सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वाले जातक आज के दिन अकेलापन महसूस करेंगे। आज आप अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए बाहर जा सकते हैं। आज संतान के प्रति दुखी हो सकते हैं परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य के साथ अनबन हो सकती है। रोजगार में किया गया बदलाव बहुत लाभदायक होगा।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपका स्वार्थी स्वभाव देखने को मिलेगा। जिन्दगी की हकीकत का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ वक़्त के लिए भूलना पड़ेगा। शनिवार का दिन कुछ मिलाजुला रहेगा।
कन्या राशि (Virgo)
शनिवार के दिन कन्या राशि वाले जातक उलझे हुए काम सुलझा लेंगे। परिवार को आज आप कोई खुशख़बरी सुना सकते हैं। साथ ही साथ आज आप अपने किसी बहुत प्यारे इंसान से मिल सकते हैं। प्रतिभा के दम पर अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वाले जातकों के लिए शनिवार का दिन मिलाजुला रहने वाला हैं। आज आप किसी महिला मित्र से मुलाकात कर सकते हैं। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे। नौकरी और व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशिवाले जातकों के लिए शनिवार के दिनकोई खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना है। खर्चों में अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में तनाव और जीवन साथी का स्वास्थ्य भी आपको परेशान करेगा। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल होगा। आज का दिन शांत रहकर बिताए और अनावश्यक बातों और खर्चों से बचें।
धनु राशि (Sagittarius)
शनिवार के दिन धनु राशि वाले जातकों को कोई नया दोस्त मिल सकता है। जो आपके जीवन में फायदेमंद बदलाव लाने वाला साबित होगा। घर के रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। आज के दिन घर पर शांत रहकर दिन बिताए। साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखें।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन विशेष साबित होने वाला है। आप खुद को अपने प्रिय के प्यार से सराबोर महसूस करेंगे। उम्र से बडे़ व्यक्ति पर आकर्षित होंगे। खर्च की व्यवस्था करना कठिन होगा। सरकारी कामकाज पूरे होंगे और मनोरंजन में आज का दिन व्यतीत करेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius)
शनिवार का दिन कुंभ राशि के लिए अच्छा नहीं रहने वाला है। आज आपको धन का सामान्य लाभ मिलेगा। परिवार में मतभेद होने से पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। मन में दुविधाएं रहेंगी, जिससे आप मानसिक रुप से बेचैन रहेंगे। शब्दों पर संयम रखें अन्यथा मतभेद हो सकता है।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। परिवार में तनाव रहेगा और जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। हालांकि आपके ख़र्चों में भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है। आज के दिन वाणी पर संयम रखें और परिवार के साथ शांत रहकर दिन बिताए।