Gadar 2 Teaser Release: ‘दामाद है वो पाकिस्तान का इस बार दहेज में लाहौर ले जाएगा’, तारा सिंह इज बैक

मुंबई: दामाद है वो पाकिस्तान का उसे नारियल दो टीका लगाओ वरना इस बार वो दहेज में लाहौर ले जाएगा। इसी दमदार डायलॉग के साथ आज गदर एक प्रेम कथा के सीक्वल का टीजर रिलीज कर दिया गया। टीजर ने सोशल मीडिया पर गदर मचा दिया है।

गदर-2 का टीजर रिलीज

बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्म गदर एक प्रेम कथा एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर अपनी गहरी छाप छोड़ने आ रही है। फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अनिल शर्मा ने आज गदर-2 का टीजर लॉच कर दिया है। जी स्टूडियों के प्लेटफॉर्म से इसे रिलीज किया गया है।

तारा सिंह इज बैक

गदर एक प्रेम कथा के सीक्वल का फैंस को लंबे समय से इंतजार था।तारा सिंह और सकीना की दर्दभरी प्रेम कहानी देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तारा सिंह एक बार फिर गदर मचाने वापस आ चुके हैं। गदर-2 के टीजर में तारा सिंह यानि सनी देओल ने धमाकेदार एंट्री ली है।

दामाद है वो पाकिस्तान का

गदर-2 के टीजर की शुरूआत 1971 में लाहौर लोकेशन के साथ होती है। जिसके बैकग्राउंड में एक फीमेल वायस ओवर में दमदार डायॉलग रखा गया है। जिसमें वो तारा सिंह के लिए बोलती है,दामाद है वो पाकिस्तान का उसे नारियल दो टीका लगाओ वरना इस बार वो दहेज में लाहौर ले जाएगा। इसके बाद अगले सीन में दमदार एंट्री होती है तारा सिंह की। सर पर काले रंग का पग, काला कुर्ता, पायजामा और बढ़ी हुई दाढ़ी और मूछे। तारा सिंह का वही तेवर, फौलादी आवाज और आंखों में अपनी पत्नी सकीना के लिए वही जुनून भरा प्यार साफ नजर आता है।

सम्भवामि युगे युगे

बैंकग्राउंड में सम्भवामि युगे युगे श्लोक के साथ तारा सिंह का दमदार एक्शन शुरू होता है। आग के गुब्बारे के बीच वो गाड़ियों के पहियों से एक्शने करते हुए नजर आते हैं। इसके बाद टीजर के अगले शॉट में तारा सिंह एक कब्रिस्तान में कब्र के पास बैठे हैं और रोत हुए नजर आ रहे हैं। इसके बैक ग्राउंड में दिल को छू जाने और आंखों में आंसू ला देना वाला वो बेहतरीन गाना प्ले होता है। ओ घर आ जा परदेसी कि तेरी मेरी एक जिंदणी।

22साल बादगदरकासीक्वल

गदर एक प्रेम कथा15 जून 2001 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था। इस मूवी कालाइफटाइम कलेक्शन 133 करोड़ के लगभग हुआ था। दर्शकों को पिछले 22 साल से इस फिल्म केसीक्वल का इंतजार कर रहे हैं।9 जून को इसे सिनेमाघरों में फिर से री-रिलीज किया गया जिसे भारी संख्या में दर्शक देखने पहुंच रहे हैं।आज गदर-2 के टीजर को भी रिलीज कर दिया गया है। वहीं फिल्म इसी साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में गदर मचाने के लिए रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *