Kurukshetra Mahapanchayat: सरकार और किसानों की बातचीत विफल, जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे को जाम करने निकले किसान

Kurukshetra Mahapanchayat:कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी के पिपली में किसानों की महापंचायत आयोजित की गई। सरकार के साथ किसानों की बाचचीत विफल रही। जिसके बाद किसानों ने महापंचायत से जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे को जाम करने का ऐलान कर दिया। ऐलान के बाद किसान हाईवे को जाम करने के लिए निकल पड़े।

बता दे कि, पिपली अनाज मंडी में किसानों ने सूरजमुखी की फसल पर एमएसपी को लेकर महापंचायत बुलाई थी। महापंचायत में हरियाणा, यूपी और पंजाब के किसान पहुंचे। किसानों का कहना था कि सरकार हमारे साथ गलत व्यवहार कर रही है। सरकार को किसानों की मांग को पूरा करना चाहिए।

हरियाणा सरकार का कहना है कि किसी भी राज्य में सूरजमुखी की फसल को एमएसपी पर नहीं खरीदा जाता। हरियाणा प्रदेश में सूरजमुखी की फसल को अच्छे दामों पर खरीदा जा रहा है। कुछ लोग किसानों की आड़ में राजनीति कर रहे हैं और प्रदेश को राजनीति का अखाड़ा बना रहे हैं।

किसानों की महापंचायत में पहलवान बजरंग पूनिया और किसान नेता राकेश टिकैत भी पहुंचे थे। पुलिस ने महापंचायत को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। पिपली अनाज मंडी के मेन गेट के साथ ही सभी रास्तों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं। पिपली क्षेत्र पूरी तरह से पुलिस छावनी बना हुआ है। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भोरियां ने किसानों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने सूरजमुखी पर (MSP) की मांग को लेकर बड़ा बयान दिया है। कृषि मंत्री का कहना है कि वहां 20 हजार मिट्रीक टन सूरजमुखी के तेल निकालने की मिल लगाने की घोषणा की है। साथ ही ये भी कहा कि यूपी और पंजाब के किसान नेता हरियाणा को अपनी राजनीति का अखाड़ा न बनाएं। कुछ लोग हरियाणा को अखाड़ा बनाकर किसानों को बदनाम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *